बेंगलुरु
कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला सोमवार (16 मार्च) को विधान सौध में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की. इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और DNA नेटवर्क्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
बैठक के दौरान एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम में सुरक्षा और संचालन से जुड़े इंतजामों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट में स्टेडियम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी मानकों के पालन की जानकारी दी गई. रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद जी. परमेश्वर ने आधिकारिक रूप से IPL मैचों के आयोजन को हरी झंडी दे दी।
इस मंजूरी के बाद केएससीए ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से यह फैसला संभव हो पाया. एसोसिएशन ने एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन जी. एम. महेश्वर राव का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने स्टेडियम की तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की।
इसके अलावा एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य सचिव श्रीमंत कुमार सिंह की भी सराहना की गई, जिन्होंने सुरक्षा, संचालन और अन्य व्यवस्थाओं के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केएससीए ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का भी अहम सहयोग मिला, जिन्होंने पहले राज्य कैबिनेट स्तर पर सिद्धांततः मंजूरी देने में मदद की थी.
केएससीए के मुताबिक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में एसोसिएशन ने राज्य सरकार, एक्सपर्ट कमेटी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सभी सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों को पूरा किया. इसके बाद ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPLमैच कराने की अनुमति दी गई।
शेड्यूल के मुताबिक, बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 के सीजन ओपनर की मेजबानी करेगा. इसके अलावा 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने कुल पांच घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. वहीं इस टीम के बाकी दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
IPL 2026 में शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल
| तारीख | दिन | मुकाबला/ वेन्यू |
| 28 मार्च 2026 | शनिवार, शाम | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु |
| 29 मार्च 2026 | रविवार, शाम | मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई |
| 30 मार्च 2026 | सोमवार, शाम | राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार, शाम | पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स- मुल्लांपुर |
| 1 अप्रैल 2026 | बुधवार, शाम | लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ |
| 2 अप्रैल 2026 | गुरुवार, शाम | कोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता |
| 3 अप्रैल 2026 | शुक्रवार, शाम | चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई |
| 4 अप्रैल 2026 | शनिवार,दोपहर | दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली |
| 4 अप्रैल 2026 | शनिवार, शाम | गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद |
| 5 अप्रैल 2026 | रविवार, दोपहर | सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद |
| 5 अप्रैल 2026 | रविवार, शाम | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु |
| 6 अप्रैल 2026 | सोमवार, शाम | कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता |
| 7 अप्रैल 2026 | मंगलवार, शाम | राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी |
| 8 अप्रैल 2026 | बुधवार, शाम | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स- दिल्ली |
| 9 अप्रैल 2026 | गुरुवार, शाम | कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ – कोलकाता |
| 10अप्रैल2026 | शुक्रवार, शाम | राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी |
| 11 अप्रैल2026 | शनिवार,दोपहर | पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर |
| 11 अप्रैल2026 | शनिवार, शाम | चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई |
| 12अप्रैल2026 | रविवार, दोपहर | लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स-लखनऊ |
| 12अप्रैल2026 | रविवार, शाम | मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई |

More Stories
Mumbai Indians ने Indian Premier League 2026 के लिए शुरू किया अभ्यास, जल्द जुड़ेंगे Hardik Pandya, Rohit Sharma और Jasprit Bumrah
चुनाव तारीखों के ऐलान से IPL 2026 पर बढ़ी टेंशन, BCCI को बदलना पड़ सकता है शेड्यूल
सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, बाबर आजम का जिक्र कर याद किया करियर