झुंझुनू.
झुंझुनू के सूरजगढ़ थाना इलाके में 14 मई को बलोदा गांव में शराब माफियाओं द्वारा गांव के युवक रामेश्वर वाल्मीकि का अपहरण कर बेहरमी से मारपीट कर हत्या कर देने के मामले में अब शराब माफियाओं द्वारा युवक के साथ बर्बरतापूर्वक की गई मारपीट के दो वीडियो सामने आये हैं। वीडियो में शराब माफिया युवक के पैर बांध कर लाठियों से जमकर मारपीट कर रहे हैं।
युवक के हाथ पैर दो युवक पकड़े हुए हैं, जबकि एक युवक लाठी से जमकर मारपीट कर रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक रामेश्वर का शराब माफिया अपहरण कर ले गए थे, जिसके बाद एक हवेली में बेरहमी से मारपीट की, जिसके कारण युवक की मौत हो गई। इस प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद सूरजगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर दीपेंद्र उर्फ चिंटू राजपूत निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ पीके मेघवाल निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ बाबा मेघवाल निवासी उरीका, सुभाष उर्फ चिंटू मेघवाल निवासी बलौदा तथा सतीश उर्फ सुखा मेघवाल निवासी बलौदा को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
जियोहॉटस्टार की ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में चमके गोंडा के सैयद अब्बास रज़ा रिज़वी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा