महासमुंद
अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन सहित 2 हाईवा को जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार तुमगांव थाना क्षेत्र के सिरपुर चौकी में महासमुंद पुलिस की 6 सदस्यों की टीम ने बीती रात खमतराई स्थित महानदी में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने अवैध तरीके से रेत खनन करते हुए एक चैन माउंटेन और 2 हाईवा को जब्त किया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार देर रात बागबाहरा एसडीओपी यूलंडन यार्क और सिटी कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम सहित 6 सदस्य टीम ने खमतराई स्थित महानदी में छापेमार कार्रवाई की. देर रात पुलिस ने महानदी से अवैध तरीके से रेत खनन करते हुए एक चैन माउंटेन और 2 हाईवा को जब्त किया. पुलिस टीम ने जब्त वाहनों को सिरपुर चौकी में रखा है. पुलिस इस मामले में एक नेता सहित 6 लोगों से पूछताछ कर रही है.

More Stories
रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – सोनमणि बोरा
सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना