नई दिल्ली
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने 252 आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSC e-Governance की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास, या मैट्रिक के बाद 2 वर्षीय ITI, या मैट्रिक के बाद 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना जरूरी है। संबंधित राज्य द्वारा अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए तय की गई न्यूनतम मजदूरी भी लागू होगी।
अनिवार्य प्रमाणन: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसका मतलब है कि केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसने आधिकारिक प्रशिक्षण और परीक्षा पास की हो।
इन राज्यों में होगा चयन
आंध्र प्रदेश
असम
बिहार
चंडीगढ़
छत्तीसगढ
गुजरात
हरयाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
कर्नाटक
केरल
लद्दाख
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
मिजोरम
मेघालय
नगालैंड
ओडिशा
पुडुचेरी
पंजाब
राजस्थान
सिक्किम
तमिलनाडु
तेलंगाना
उतार प्रदेश।
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आधिकारिक CSC जॉब पोर्टल पर career.csccloud.in जाएं।
अपने CSC VLE क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन/रजिस्टर करें, या नया खाता बनाएं।
अब “आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर – जिला” पोस्ट खोजें (या “आधार राजस्थान” कीवर्ड से खोजें)।
नौकरी से जुड़ी सभी विवरण, पात्रता और नियम-शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

More Stories
पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर माइकल वॉन का तंज, बोले- ‘क्या ये सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट है?’
ISRO में साइंटिस्ट बनने का मौका, 176 पदों पर निकली भर्ती; 16 सितंबर तक करें आवेदन
UGC NET Cut Off 2026 जारी! हिंदी में JRF कटऑफ 198, Geography में 250 तक पहुंचा