देहरादून
देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम पटेल नगर क्षेत्र में स्थित महंत इन्द्रेश अस्पताल के जेआरडी छात्रावास में हुई जहां डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाले दिवेश गर्ग (27) ने कथित तौर पर किसी विषाक्त का सेवन कर लिया।
गर्ग मूलरूप से हरियाणा के पलवल का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उसने बताया कि परिजन घटना से सदमे में हैं और अभी कुछ बता नहीं पा रहे है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

More Stories
पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, NTA के 47 अफसर बर्खास्त; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन
350 KG थ्रस्ट के साथ भारत ने बनाया पहला स्वदेशी जेट इंजन, डिफेंस टेक्नोलॉजी में बड़ी छलांग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बिना अनुमति कोर्ट की वीडियो रीपोस्ट और मोनेटाइजेशन पर रोक