अनूपपुर /करनपठार
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्गदर्शन में निरी. बीरेन्द्र कुमार बरकरे थाना प्रभारी करनपठार के नेतृत्व में सउनि. मुनीन्द्र गवले, प्रआऱ. 56 राजकुमार, प्र.आर.136 राजेन्द्र पडवार, चा. आर. 459 विक्रम मरावी, आर. 476 संतोष मरावी के द्वारा दिनांक 05/02/26 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति ग्राम करपा ग्राउण्ड रंग मंच के पास खडा होकर बका लहरा रहा है और आने जाने वालो को डरा धमका रहा है । सूचना की तस्दीक हेतु गवाहान केशव नायक पिता मोती नायक निवासी मेढाखार एवं हीरा सिंह पिता स्व. नेशू राम निवासी करपा को मुखबिर की सूचना से अवगत कराने के उपरान्त गवाहानों को सांथ में लेकर मुखबिर के बताये स्थान में पहुंचा मुखबिर के बताये हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति मिला ,जो पुलिस को आता देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा । जिसे हमराह स्टाफ व गवाहों के घेरा बंदी कर पकडा गया जो नाम पता पूंछने पर वह व्यक्ति अपना नाम तुलेश्वर सिह धुर्वे उर्फ सुघरू सिंह पिता नान सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी पंडानटोला मेढाखार थाना करनपठार जिला अनूपपुर (म.प्र.) का होना बताया । हिरासत में लेकर जामा तलाशी ली गई तो उसके दाहिने तरफ कमर में खोंचकर बका रखा होना पाया गया । जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । वापसी पर अपराध धारा 25B आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । उपरोक्त कार्यवाही में निरी. वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में हमराह सउनि. मुनीन्द्र गवले, प्रआऱ. 56 राजकुमार, प्र.आर.136 राजेन्द्र पडवार , चा. आर. 459 विक्रम मरावी, आर.476 संतोष मराव का सराहनीय योगदान रहा ।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव