बंगलूरू.
कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन सीट से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से यौन शोषण करने का आरोप है। उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित उम्मीदवार खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
पिछले महीने प्रज्ज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न, इसके सैकड़ों वीडियो रिकॉर्ड करने, धमकाने और साजिश रचने का आरोप है। रेवन्ना से जुड़े कई वायरल वीडियो सामने आने के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। सांसदों और विधायकों की एक विशेष अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में शनिवार को जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले में इनके पिता और होलेनारसिपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना भी आरोपी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना पर एक महिला का अपहरण करने का आरोप भी है। इस मामले में हाल ही में उन्होंने चार दिन जेल में बिताए थे। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

More Stories
PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ