रायपुर
छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए देश सेवा में कदम रखने का बड़ा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, झिंझरी, कटनी में भव्य भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
महिला सेना पुलिस भर्ती के लिए 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल महिला उम्मीदवार ही रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य चयन प्रक्रियाओं में भाग लेंगी।
24 फरवरी को होगी चिकित्सकीय जांच
शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन में सफल उम्मीदवारों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। स्वस्थ पाए जाने पर ही अंतिम चयन सुनिश्चित होगा।
साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
अभ्यर्थियों को रैली में एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक और पहचान दस्तावेज, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं और यह भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर भी उपलब्ध हैं।
देश सेवा, अनुशासन और सम्मान के क्षेत्र में करियर का मौका
महिला सेना पुलिस भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए देश सेवा और सम्मान का सुनहरा अवसर है। बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों की भागीदारी से यह आयोजन राज्य स्तर पर विशेष महत्व रखता है।

More Stories
NEET UG 2026: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, NTA ने बदला एग्जाम पैटर्न; अब मिलेंगे 195 मिनट
रोजगार मेला 2026: यूपी में 1900 वैकेंसी, जानें कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू
नाबार्ड स्टूडेंट इंटर्नशिप स्कीम 2026: एग्रीकल्चर और मैनेजमेंट छात्रों के लिए बेहतरीन करियर अवसर