उदयपुर/डूंगरपुर.
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के एक कांस्टेबल को एसीबी उदयपुर की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल रोहित कुमार ने परिवादी से कहा था कि रिश्वत की राशि एरिया के डीएसपी और थानाधिकारी को पहुंचाई जाएगी। शिकायतकर्ता श्यामसुंदर ने एसीबी उदयपुर को बताया कि वह पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदकर गांवों में बेचता है।
शिकायतकर्ता श्यामसुंदर ने एसीबी उदयपुर को बताया कि गांवों में बेचने का उसके पास इसका परमिट नहीं है। नियम विरुद्ध काम होने के कारण कांस्टेबल रोहित कुमार ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी और राशि नहीं देने पर गिरफ्तार करने धमकियां दे रहा था। एसीबी ने परिवादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कल रिश्वतखोर कांस्टेबल को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
पारदर्शी और व्यवस्थित हो आउटसोर्स व्यवस्था: मुख्यमंत्री
शिक्षु अधिकारियों ने यूपीएसआईएफएस जाकर समझीं बारीकियां
रोजगार, कौशल और उद्यमिता को एक मंच पर लाएगा सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र