अमेठी
कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार की दोपहर में जायस में रोड शो किया। जायस के सरकुलर रोड से शुरू हुआ रोड शो बस स्टाप तक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर चुनाव जिताने की अपील की। रोड शो के दौरान अमेठी से प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा प्रियंका गांधी के साथ वाहन पर मौजूद थे। इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अमेठी में जनसभा को संबोधित किया था।
राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी लाल बीते 40 साल से अमेठी के लिए काम कर रहे हैं। अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वो जो रायबरेली के लिए करेंगे वही विकास कार्य अमेठी के लिए भी करेंगे। प्रियंका गांधी अमेठी में लगातार जनसभाएं और प्रचार अभियान चला रही हैं।

More Stories
आसाराम की पैरोल खत्म, सरेंडर में देरी से जोधपुर जेल में नहीं मिला प्रवेश; सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव, दिल्ली से सफर करने से पहले चेक करें नया शेड्यूल
साहिल हत्याकांड: मुस्कान को अपनाने की चर्चा के बीच फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में होगी पैरवी