अजमेर.
अजमेर के श्रीनगर थाना इलाके में तिहारी गांव के पास एक ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठे दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ने आगे जाकर दो अन्य लोगों को भी चपेट में ले लिया, जिससे एक महिला और उसके सात साल के दोहिते की मौत हो गई।
सूचना पर मिलने पर पहुंची श्रीनगर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। बाकी के 2 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवार रूपाराम और बादामी देवी को टक्कर मारी, इसमें दोनों की मौत हो गई। इसके बाद सड़क पर खड़े 7 साल के अजय और उसकी नानी श्रवणी देवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बदामी देवी और अजय की मौके पर मौत हो गई। रूपाराम और श्रवणी देवी को पहले श्रीनगर उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से दोनों को अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान इन दोनों की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बादामी देवी और अजय के शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं, जबकि रूपाराम और श्रवणी देवी के शव को अजमेर जेएलएन अस्पताल में रखवाया गया है, शनिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा।

More Stories
स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर
राजस्थान HC के कार्यवाहक CJ शर्मा को बदलने की अपील, जस्टिस संदीप मेहता ने CJI को लिखा पत्र