रायबरेली
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। वह लगातार सक्रिय हैं। इन दोनों ही सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। वह लगातार रैली, नुक्कड़ सभा और लोगों से संवाद कर कांग्रेस के लिए माहौल बना रही हैं। शनिवार को प्रियंका गांधी रायबरेली में गुरुद्वारे पहुंचीं और कुछ समय गुजारा।
प्रियंका गांधी लगातार धार्मिक स्थलों पर जाती हैं और चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने यूपी के विधानसभा चुनाव में भी प्रचार किया था लेकिन परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहे। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि रायबरेली में कांग्रेस भाजपा से आगे हैं जबकि अमेठी सीट पर कड़ी टक्कर है। अमेठी सीट पर कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इंडिया गठबंधन का दावा है कि जनता भाजपा से नाराज है और महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मतदान करेगी।

More Stories
बस्ती का ‘राम जी पेड़ा’ देश-विदेश में धूम, मुस्लिम महिलाएं बना रहीं देसी मिठाई
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मई के अंत तक उड़ानें शुरू करने की तैयारी तेज
योगी सरकार में गन्ना किसानों की आय 52 हजार से बढ़कर 1.20 लाख रुपये हुई: कृषि मंत्री