झालावाड़.
एक बार फिर खुशी में नाचते हुए हृदय गति रुकने से जान गंवाने का मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले खानपुर में बुधवार रात एक भजन संध्या के कार्यक्रम में झूम रहे सरकारी बाबू जोधराज नागर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार जोधराज नागर (45) अपने घर आए थे।
जोधराज नागर अपने घर में रखे गए भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक गांव मालनवासा आए थे। जोधराज नागर कोटा के मोईकला में पंचायत राज विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। मृतक जोधराज नागर के भतीजे जयप्रकाश नागर ने बताया कि चाचा बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में रात करीब डेढ़ बजे भजन चल रहे थे। इस दौरान लोग भजनों पर झूमते रहे। चाचा भी इस भीड़ में नाच रहे थे। चाचा लोगों पर फूल बरसा रहे थे, इसी दौरान वो नाचते हुए नीचे गिर पड़े। जब तक हम लोगों ने उनको संभाला तब तक बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

More Stories
योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान
जियोहॉटस्टार की ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में चमके गोंडा के सैयद अब्बास रज़ा रिज़वी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 14 जुलाई से शुरू, 35 मिनट में पूरा होगा सफर