मुंबई
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना स्टारर तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' हिंदी में 24 मई को रिलीज होगी। अरनमनई 4, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।तमिल वर्जन को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है।
इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।अब यह फिल्म हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।24 मई को हिंदी में हॉरर-कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4 रिलीज होगी। 'अरनमनई 4' तमन्ना और राशि के अलावा सुंदर सी, जिसमें रामचन्द्र राजू, संतोष प्रताप, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और के.एस. रविकुमार प्रमुख भूमिका में थे। इसका निर्देशन और लेखन सुंदर सी ने किया है।

More Stories
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट
एशियन गेम्स 2026 में आर माधवन के बेटे वेदांत का डेब्यू, फाइनल में नहीं बना स्थान
‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनने से पहले अक्षय खन्ना ने क्यों किया था इनकार?