बलौदाबाजार.
जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एक आदेश जारी कर जिले में तैनात कुल 76 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इस प्रशासनिक बदलाव में 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल हैं।
स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखाओं, पुलिस सहायता केंद्रों और रिजर्व सेंटरों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। गौरतलब है कि यह दूसरा बड़ा प्रशासनिक बदलाव है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी जिले में थाना प्रभारियों के पदों में व्यापक फेरबदल किया गया था। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर किए गए हैं, ताकि पुलिसिंग को निष्पक्ष, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

More Stories
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य