मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर जनपद के कूकड़ा में एक पिता ने अपनी बेटी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।
नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव कूकड़ा में रहने वाले शाहिद ने अपनी बेटी सहनूमा (18) का कत्ल कर दिया। दिन निकलते ही पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिन्होंने मौका-मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की और शव को कब्जे लकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस का कहना है कि शाहिद पल्लेदारी का कार्य करता है। उसके चार लड़के और तीन लड़की है, इनमें एक लड़की की हत्या कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

More Stories
बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, फिट रहने पर 60 साल तक कर सकेंगे नौकरी
CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, SIR और वोट चोरी के आरोपों पर सियासी हलचल
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, क्रेशर प्लांट पर हमले के बाद मचा हड़कंप