बीकानेर.
जिले के नाल थाना इलाके में एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक लगी आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। बीकानेर से डेली तलाई जा रही निजी बस के इंजन में कोडमदेसर के पास अचानक आग लग गई, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और बस में बैठे यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। आग लगने के बाद स्थानीय लागों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में अग्निशमन सेवा की टीम व नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बस का पूरा हिस्सा जलकर राख हो गया।

More Stories
नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे, छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ
मणिपर्वत से शुरू होता अयोध्या का विश्वप्रसिद्ध झूलनोत्सव, सावन में उमड़ती आस्था
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम, हुड़दंग और माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई