धौलपुर.
पुलिस और इनामी डकैत राजवीर उर्फ रज्जो की गैंग के मध्य बसेड़ी थाना इलाके में पिपरोंन की पुलिया के पास बीती रात हुई मुठभेड़ में डकैत राजवीर की जांघ में गोली लगने से पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल डकैत राजवीर को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 25 हजार के इनामी डकैत राजवीर उर्फ रज्जो के बसेड़ी इलाके में पिपरोंन की पुलिया के पास होने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्पेशल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही डकैत गैंग ने गोली चलाना शुरू कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली डकैत राजवीर की जांघ में लगी गई, जिससे घायल हुए डकैत को पुलिस ने मौके से दबोच लिया और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। घायल डकैत पर राजस्थान के अलावा मप्र और उप्र में भी इनाम घोषित है। घायल डकैत राजवीर के खिलाफ डकैती, लूट, अपहरण ,मारपीट एवं राजकार्य में बाधा जैसे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

More Stories
वृंदावन नाव हादसा: मृतकों की संख्या 15, एक अब भी लापता
लखनऊ में बिजली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, गर्मियों में व्यवस्था प्रभावित होने की चेतावनी
राजस्थान विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप