कोरिया.
कोरिया जिले की ग्राम पंचायत चारपारा में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को नाग का रेस्क्यू करने से ग्रामीणों के रोके जाने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर विनय लंगेह की सख्ती के बाद मौके पर सबसे पहले एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व विभाग, पुलिस और वनविभाग की टीम पहुंची। इसके बाद तहसीलदार बैकुण्ठपुर ने नाग का रेस्क्यू करवाया और वन विभाग की टीम ने उसे कहीं दूर जंगल में छोड़ दिया।
आपको बता दें कि ग्रामीणों के रेस्क्यू न करने देने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर एसडीएम तहसीलदार और राजस्व अमले को भेजा, पुलिस की टीम के साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी, तहसीलदार ने पहुंचते ही तालाब से लोगों को बाहर जाने को कहा। सभी को उन्होंने बाहर निकाला, उसके बाद चिरमिरी से सांप पकड़ने वाले अंकित ने तालाब में पहुंच कर नाग को पकड़ा और उसे पीले रंग के बैग में भरकर ले जाया गया। वहीं स्थानीय ग्रामीण इसका विरोध करते दिखे।

More Stories
छत्तीसगढ़ HC ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर जल्द मिलेगा
महामाया पहाड़ में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चला, डबरीपानी में पुलिस फोर्स तैनात; 157 लोगों का कब्जा हटाया जाएगा
सामाजिक समरसता का उत्सव: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300+ जोड़ों की शादी आज