डीग.
डीग जिले के केथवाड़ा घगवाडी गांव में घर की इलेक्ट्रिक आटा चक्की पर गेहूं पीस रही महिला मशीन में करंट आने से गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अलवर रैफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार डीग जिले के केथवाड़ा घगवाडी गांव निवासी शकीरा मंगलवार सुबह चक्की में गेहूं पीस रही थी।
तभी उसमें करंट आ गया, जिससे वह झुलस गई। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में अलवर रैफर कर दिया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति फारुख मिस्त्री का काम करता है और उसके सात बच्चे हैं।

More Stories
CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल आदेश से इनकार, रोजी-रोटी का नुकसान हुआ तो मिलेगा मुआवजा
राम वन गमन मार्ग निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार फर्म एक साल के लिए डिबार
जैसलमेर के सम धोरों पर सूर्यास्त बाद सफारी पर रोक, डीएनपी क्षेत्र तक सीमित नियम