रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के अधीन कार्यरत शासकीय कर्मचारीयों का पदोन्नति व समय मान वेतनमान का लाभ केवल इसलिए प्राप्त नहीं होता है, क्योंकि गोपनीय चरित्रावली समय पर अधिकारी मतांकन नहीं करते हैं। अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद संबंधित कर्मचारियों को उनके आगे पीछे घूमना पड़ता है।
कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि गोपनीय चरित्रावली मतांकन की पूरी प्रक्रिया 30 अप्रैल से 15 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 3 मई 24 को जारी कर दिया गया है। इससे गोपनीय चरित्रावली समय सीमा में तैयार हो जावेगी। झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि यदि इस समय सीमा में गोपनीय चरित्रावली का मतांकन संबंधित अधिकारी, विभाग नहीं करता है तो उसके बाद इसके लिए कर्मचारियों को दोषी न मानते हुए अधिकारी की मौन स्वीकृति व गोपनीय चरित्रावली कर्मचारियों के पक्ष में मान्य कर पदोन्नति व समयमान वेतनमान स्वीकृत किया जाना चाहिए।

More Stories
राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी