लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है। फतपुर अंडरपास से आगे मुंडापांडे जीरो प्वाइंट के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। टेंपो सवार कुंदरकी के अब्दुलाहपुर निवासी संजू, सीमा, आरती, अभय और सुमन की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
परेशान मत हों, हर समस्या का कराएंगे प्रभावी समाधान : मुख्यमंत्री
इस वर्ष के अंत तक स्वच्छ हो जाएगी गोमती नदी: मुख्यमंत्री
यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, 13 साल की सेवा के बाद लिखी भावुक चिट्ठी