पलामू
पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि बीजेपी और राजद ने इंडिया गठबंधन के तहत पलामू लोकसभा क्षेत्र में अपना अपना प्रत्याशी बाहर का उतारा है, जिसको लेकर हम पलामू लोकसभा में स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे है।
सांसद ने कहा कि पलामू का सीट पूर्ण रूप से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित और पलामू के लोगों के लिए सीट है जो पलामू को समझे और पलामू की आवाज बने, लेकिन भाजपा और राजद ने यहां बाहरी प्रत्याशी उतारकर यहां के स्थानीय लोगों का जो सपना था उसे बीजेपी और राजद गठबंधन ने तोड़ने का काम किया है।
सांसद ने कहा कि इसे लेकर हम स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे है। वहीं बैठा ने कहा कि संविधान उसी समय खतरा में था जब आनंद ठेगरी जब सदन में संविधान को लाए थे तो उसी समय संविधान बदलने का और बीजेपी द्वारा संविधान को जलाया गया था, लेकिन जैसे ही अगर बीजेपी की सरकार बनती है।संविधान को खत्म कर दिया जाएगा। संविधान का ही देन है कि कामेश्वर बैठा सांसद बना था। अगर संविधान को खतरा है तो बीजेपी से ही है।

More Stories
कांग्रेस की नई टीम तैयार कर रहे राहुल गांधी, 120 युवा नेताओं का इंटरव्यू; नए चेहरों पर दांव
तमिलनाडु में विधायकों की बल्ले-बल्ले! वाहन भत्ता ₹25 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार करने का प्रस्ताव
भोपाल BJP की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य