कोझिकोड.
केरल में राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। यहां रिवोल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) के एक नेता ने माकपा की वरिष्ठ नेता केके शैलजा और मलयालम फिल्म अभिनेत्री माजू वारियर के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे ही सियासी बवाल खड़ा हो गया। आरएमपी नेता केएस हरिहरन ने शनिवार रात वडकारा में कार्यक्रम में दोनों महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने किया था। यह कार्यक्रम सत्तारूढ़ एलडीएफ के आरोपों के जवाब में आयोजित किया गया था। दरअसल, एलडीएफ ने यूडीएफ कार्यकर्ताओं पर शैलजा का एक वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।
हरिहरन की टिप्पणी से सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। उनकी खुद की पार्टी और पार्टी के आलाकमान ने खुले तौर पर उनकी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि हरिहरन को किसी भी महिला के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बाद में हरिहरन ने फेसबुक पर अपनी टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जानबूझकर महिलाओं का अपमान नहीं किया था, बस गलती से जुबान फिसल गई थी।

More Stories
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बड़ा फैसला, Air India और AI Express सभी पायलटों का कराएगी साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट
AI ने लिखा कंटेंट अब पकड़ा जाएगा! Anthropic का नया Invisible Watermark ऐसे करेगा टेक्स्ट की पहचान
15 अगस्त से पहले आतंकी साजिश का अलर्ट! दिल्ली-NCR से कश्मीर तक हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क