अहमदाबाद
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को उम्मीद है कि उनकी टीम आईपीएल के प्लेआफ में जगह बनायेगी हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हराने के बावजूद उसके लिये राह आसान नहीं है। गुजरात 12 मैचों में 10 अंक लेकर आठवें और चेन्नई 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
गिल ने कहा, ‘‘हमारी क्वालीफाई करने की संभावना 0.1 या 1 प्रतिशत है। हम सभी को लगता है कि हम अभी भी प्लेआफ में जगह बना सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि मैने देखा है कि इस टीम ने चमत्कर किये हैं और हम फिर कर सकते हैं।’’
चेन्नई के खिलाफ शतक जमाकर टीम को तीन विकेट पर 231 रन तक पहुंचाने वाले गिल का मानना है कि उनकी टीम कुछ रन पीछे रह गई। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि हम 10.25 रन पीछे रह गए। एक समय 15 ओवर में बिना किसी नुकसान के स्कोर 195 रन था और 250 तक पहुंचना चाहिये था।’’

More Stories
भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड सीरीज बनी बड़ी चुनौती, 3 मैच में सिर्फ 1 विकेट; करियर पर उठे सवाल
WPL 2027 Auction: मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 90 लाख रुपये, 6 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बनानी होगी खास रणनीति
IND vs NZ: भारत ने 14 गेंदों में जड़ी टीम फिफ्टी, अभिषेक शर्मा के तूफान से टूटे कई बड़े रिकॉर्ड