अहमदाबाद
ड्रीम 11 पर बैन लगने के बाद अब गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए बिरला एस्टेट्स को अपना टाइटल टाइटल स्पॉन्सर बनाया है. बिरला एस्टेट्स का मालिकाना हक आदित्य बिरला रीयल एस्टेट लिमिटेड यानी ABRIL के पास है.
बिरला एस्टेट्स फेंटेसी गेमिंग मंच ड्रीम 11 की जगह लेगा, जिसे इस साल अगस्त में वास्तविक धनराशि वाली गेमिंग में प्रतिबंध लगाने वाले केंद्र सरकार के अधिनियम के बाद अपने काम को बहुत सीमित करना पड़ा. बिरला एस्टेट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ केटी जितेंद्रन ने कहा: यह सहयोग हमें भारत और उसके बाहर लाखों प्रशंसकों से जुड़ने और जुनून, दृढ़ता और प्रगति के साझा मूल्यों का जश्न मनाने का अवसर देता है। साथ मिलकर हम कुछ ऐसा खास बनाने के लिए तत्पर हैं जो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह गूंजेगा.
दोनों पक्षों ने हालांकि करार के वित्तीय पहलुओं की जानकारी नहीं दी है. भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में अपने पहले सत्र में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था.

More Stories
WPL 2027 Auction: 28 अक्टूबर को कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 146 प्लेयर्स पर नजर
शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, कैच छूटने पर गुस्से में गेंद पटकी; मिला डिमेरिट पॉइंट
मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने के बाद रणजी मैच में क्यों नहीं खेले?