दौसा.
दौसा जिले के महवा विधायक राजेंद्र प्रधान के दिशा-निर्देशन में खुले में घूम रहे गोवंश के लिए नगर पालिका महवा के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा ने महवा नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह प्वाइंट बनाकर टंकियां रखवाया। साथ ही हरे चारे व पानी की व्यवस्था की है, जिसकी सभी गो प्रेमियों ने नगर पालिका को धन्यवाद देते हुए इस कार्य की प्रशंसा की है।
विधायक राजेंद्र प्रधान का कहना है, बड़ी तादाद में सभी जगह बाजारों में गलियों में गायों को आवारा छोड़ दिया जाता है। इसके चलते वह भूखे रहने की कगार पर थैलियां तक खा जाती हैं, जो उनकी मौत का कारण भी बन जाती है। उधर, राजस्थान की सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा सभी जिला परिषदों को दिशा-निर्देश देकर ग्राम पंचायत व सरकारी कार्यालय को दिशा-निर्देश देते हुए इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के साथ खुले में घूम रहे पशु-पक्षी, गोवंश के लिए चारे पानी की व्यवस्था करने का अभियान शुरू किया है। राजस्थान सरकार के इस आदेश की गौ पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौपुत्र अवधेश अवस्थी ने प्रशंसा करते हुए तन-मन-धन से इस कार्य में सहयोग करने का सरकार को आश्वासन दिया। साथ ही सभी भामाशाहों से इस जनहित के कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने का निवेदन किया है।

More Stories
अयोध्या में CM योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया?’
‘IAS बनने से पहले कुशल मां बनें’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की छात्राओं को नसीहत
श्रीगंगानगर गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, 13 वर्षीय बच्ची के शोषण मामले में अब तक 19 गिरफ्तार