गरियाबंद
गरियाबंद जिले में नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागंव पापराही के पास हुआ है. सामने की ओर से तेज रफ्तार कार (CG 02 AU 0138) की चपेट में बाइक आ गई, जिससे दो लोग घायल हुए हैं. घटना के दौरान बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे. गनीमत रही कि वह सुरक्षित हैं.
हादसे की सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: मेले में ही होगी निजी बोरवेल और कुओं के पानी की मुफ्त जांच
बस्तर में धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, गांव में तनाव
कबीरधाम में सियार का हमला, बाइक सवार को किया घायल