सवाई माधोपुर.
सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया गया है। फुटेज में मिनी ट्रक चालक की लापरवाही साफ नजर आ रही है, जिसमें चालक के पीछे से आ रहे वाहनों को बिना देखे अचानक यू-टर्न लेने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
हादसे का कारण बने इस मिनी ट्रक के अचानक यू-टर्न लेने से पीछे से तेज गति में आ रही कार मिनी ट्रक में घुस गई। रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में सीकर जिले के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे। फुटेज देखने के बाद बौंली थाना पुलिस ने ट्रक को लालसोट से जब्त किया है लेकिन मिनी ट्रक चालक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। ध्यान रहे कि रविवार को कार सवार लोग सीकर से सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए आ रहे थे ,उसी दौरान एक्सप्रेस वे पर बनास पुलिया के नजदीक मिनी ट्रक चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ था।

More Stories
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, तेज हवाओं संग मौसम रहेगा सुहाना आज
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बड़ा खुलासा! 2500 संदिग्धों की पहचान, हिंसा की आशंका के बीच CJP पर सख्त कार्रवाई के संकेत
15 मौतों के बाद बड़ा एक्शन! 15 दिन का नोटिस खत्म, लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर चला बुलडोजर