कोटा.
शहर में महावीर नगर विस्तार योजना के सेक्टर वन में उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार दो युवक हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। बाइक सवार बदमाशों की करतूत गली में लग रहे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फायरिंग की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले गली के लोगों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो भाग निकले।
हवाई फायर की सूचना के बाद महावीर नगर महेंद्र मारू जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेने के बाद गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों युवकों की खोजबीन में जुट गई है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने आसपास की और भी गलियों में इसी तरह से हवाई फायर किए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र
सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला
बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह