कोंडागांव.
कोंडागाँव जिले के नहरपारा में रहने वाले श्रीवास के घर उसकी दूसरी बेटी की शादी होने वाली थी। शादी को लेकर घर में रिश्तेदारों से लेकर परिजनों में काफी खुशी देखी जा रही थी, लेकिन अचानक से शादी के तीन दिन पहले शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर की दूसरी मंजिल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होने पर पूरे घर में मातम पसर गया। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि नहरपारा निवासी उमाशंकर श्रीवास की दूसरे नंबर की बेटी सुषमा श्रीवास का विवाह कांकेर के नवागांव के एक युवक से 8 मई को होने वाला था, लेकिन अचानक से दुल्हन ने 5 मई की शाम को अपने घर के दूसरे माले के कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। घर में दुल्हन के दिखाई नहीं देने पर उसकी बड़ी बहन नीतू ऊपर के कमरे में गई, जहाँ दरवाजा को धकेलने पर अंदर से बंद था, आवाज देने पर भी कोई भी आवाज अंदर से नही आने पर अनहोनी की घटना को भांपते हुए परिजनों को आवाज लगाई।
घरवालों ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया तो दुल्हन फाँसी के फंदे पर लटकी हुई थी, दुल्हन के निधन की खबर का पता लगते ही घर से लेकर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। वहीं शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

More Stories
उपमुख्यमंत्री ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया वितरण
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
राज्य स्तर पर चमकी छात्रा सुधा सिंह: हैमर थ्रो में तीसरा स्थान, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मान