दौसा.
दौसा के गोदावास गांव के जंगलों में कल देर शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस आग ने लगभग 10 हैक्टेयर पहाड़ी क्षेत्र को जलाकर राख कर दिया। दस घंटे बाद सवेरे चार बजे इस आग पर काबू पाया जा सका। इन दिनों जंगल में आग लगने की घटनाएं बड़ी संख्या में सामने आने लगी हैं।
दौसा के गोदावास गांव की अरावली पर्वत श्रृंखला की पहाड़ी पर कल देर शाम लगी आग को देखकर क्षेत्रवासी सकते में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत आग की सूचना राहुवास पुलिस को दी। आग की सूचना के बाद राहुवास तहसीलदार महेशचंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम के साथ, पुलिस प्रशासन, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

More Stories
दिल्ली में अवैध सिम नेटवर्क का खुलासा, साइबर पुलिस ने PoS एजेंट को किया गिरफ्तार
योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत की एकता का महान सपूत बताया
राजस्थान में RUCC-2026 पर जनसुनवाई शुरू, समान नागरिक संहिता मसौदे की प्रक्रिया तेज