जोधपुर.
ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई गांव में मंगलवार रात एक एक्सीडेंट में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइक सवार खेत से गांव की तरफ जा रहे थे, तभी मुख्य सड़क पर पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर से टकरा गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवारों को रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से बाहर निकले पत्थर नजर नहीं आए।
बाइक सवारों को रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से बाइक सवार का सिर पत्थर से टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चेराई चौकी पुलिस ने शवों को ओसियां मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतकों के नाम महादेव नगर निवासी किशोर सिंह पुत्र अमरसिंह करनोत व गोदारा बेरा निवासी पूरो पत्नी पोकराम जाट बताए जा रहे हैं।

More Stories
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में तैयारियां तेज, NDMC दुरुस्त करेगा पूरी व्यवस्था
यूपी में समय से पहले चुनाव की अटकलें तेज? CEC ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे
कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, जयपुर के 50 गांव होंगे प्रभावित