उज्जैन
उज्जैन में नागदा-उन्हेल रोड पर एक डंपर में कार घुसने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। कार ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हैं। इनमें से 3 को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। परिवार रतलाम से खरीदारी कर उन्हेल (उज्जैन) लौट रहा था। हादसा मंगलवार देर रात 10 बजे हुआ।
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर उन्हेल-नागदा रोड पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुआ।
दो लोगों की हुई मौत
उन्हेल पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सावित्री बाई (35) और पूजा (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित वैन में सवार थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। तीन अन्य का इलाज उज्जैन जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य को छुट्टी दे दी गई।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव