मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल एबीसीडी 3 में हीरो बनना चाहते हैं। किल और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद राघव जुयाल अब एबीसीडी 3 में लीड रोल करना चाहते हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान राघव ने खुलकर कहा, “मेरा एक सपना है। कई साल पहले मैंने एबीसीडी 2 में काम किया था तब मैं साइड में डांस कर रहा था।
अब मेरा सपना है एबीसीडी 3 करना… और इस बार बीच में रहूंगा, हीरो बनकर! और जब मैं कुछ सोच लेता हूँ, तो वो होता ही है ना!” किल में इंटेंस अवतार और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कॉमिक टाइमिंग से सबको हँसाने वाले राघव अब साबित कर रहे हैं कि वो सिर्फ डांसर नहीं, बल्कि ऑल-राउंडर एंटरटेनर हैं। अब वह जल्द ही फिल्म किंग में शाहरुख़ ख़ान और सुहाना ख़ान के साथ नज़र आएंगे, और अपने तेलुगु डेब्यू में नानी के साथ धमाका करने को तैयार हैं।

More Stories
टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने पहुंचे फैन को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; घर पर गर्भवती पत्नी कर रही इंतजार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर