नई दिल्ली
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की। इस जीत में जहां सूर्यकुमार यादव का शतक और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी के चर्चे हुए। वहीं इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हिटमैन रोते हुए नजर आ रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा 5 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित स्क्वायर के ऊपर से गेंद को हिट करना चाहते थे, लेकिन गेंद आसमान में ऊंची चली गई और कीपिंग कर रहे क्लासेन ने आसानी से उसे लपक लिया। एक बार फिर सस्ते में आउट होने के बाद निराश होकर पवेलियन लौटे जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में भी वह हताश नजर आए। रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम वह रोते और आंसू पोछते भी देखे गए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
गौर हो कि रोहित शर्मा ने पहली 7 पारियों में 297 रन बनाए और पिछली 5 पारियों में महज 34 रन बनाए। पिछले 5 मैचों में रोहित के बल्ले से 20 रन की पारी भी नहीं आई। ये बिलकुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं, क्योंकि भारतीय टीम को आईपीएल 2024 के खत्म होते ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है। मैच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंद शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

More Stories
भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड सीरीज बनी बड़ी चुनौती, 3 मैच में सिर्फ 1 विकेट; करियर पर उठे सवाल
WPL 2027 Auction: मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 90 लाख रुपये, 6 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बनानी होगी खास रणनीति
IND vs NZ: भारत ने 14 गेंदों में जड़ी टीम फिफ्टी, अभिषेक शर्मा के तूफान से टूटे कई बड़े रिकॉर्ड