नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे ही खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हुआ है। तीसरे चरण का रण खासा दिलचस्प है, क्योंकि इसमें 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।
कर्नाटक और तेलंगाना में जीतेगी भाजपा: तेजस्वी सूर्या
बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं वहां युवाओं में उत्साह है, PM मोदी के प्रति विश्वास है। मुझे पूरा विश्वास है कि तेलंगाना में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और कम से कम 15 सीट हम जीतेंगे। आज कर्नाटक में भी तीसरे चरण का मतदान हुआ है। कर्नाटक में 28 की 28 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक 60 फीसदी वोटिंग
सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। बिहार में कुछ जगह शाम 4 बजे तक ही मतदान का समय निश्चित किया गया था। शाम पांच बजे तक देशभर में 60 फीसदी मतदान हुआ। असम और बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।
शाम पांच बजे तक देशभर में 60.19 फीसदी वोटिंग
किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 74.86
यूपी: 55.13
कर्नाटक:66.05
गुजरात: 55.22
गोवा: 72.52
छत्तीसगढ़: 66.87
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 65.23
पश्चिम बंगाल: 73.93
बिहार: 56.01
एमपी: 62.28
महाराष्ट्र 53.40

More Stories
SC ने ममता सरकार को लगाई फटकार: ‘चुनाव आयोग नहीं तो और कौन देगा ट्रेनिंग?’
1 मार्च से लागू होंगे नए नियम: ट्रेन टिकट, LPG, UPI और सिम पर पड़ेगा असर
मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी और उमस का अलर्ट, गुजरात से महाराष्ट्र तक बढ़ेगा पारा