लखनऊ
यूपी में चुनाव आयोग ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। डीजी जेल एसएन साबत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पीवी रामशास्त्री नए डीजी जेल होंगे।
इसके अलावा, आईपीएस आनंद स्वरूप को अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, डॉ. एन रविंदर को अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के जी एस ओ के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक वह पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे वह महानिदेशक केजीएसओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

More Stories
यूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
UP Election 2027: अमित शाह से मिले केशव मौर्य, चुनावी रणनीति पर चर्चा
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब सिर्फ 6 दिन बाकी