सिंगापुर के काउंसलेट्स ने नवकरणीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट
भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सिंगापुर से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नॉलेज पार्टनरशिप की संभावनाओं को गंभीरतापूर्वक तलाशा जायेगा। उन्होंने यह बात सिंगापुर के काउंसलेट्स से मंत्रालय में हुई मुलाकात में कही। ऊर्जा विकास निगम के एमडी अमनबीर सिंह बैंस ने मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन की वर्तमान स्थिति से मंत्रालय में सिंगापुर के प्रतिनिधि मण्डल को अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल में काउंसल जनरल मिंग फुंग चेंग, पॉलिटिकल काउंसल जेरोम वोंग ली वाई और रिसर्च एण्ड इन्फार्मेशन एनॉलिस्ट सु रिद्धि कोठावले शामिल थीं।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने सिंगापुर के प्रतिनिधि मण्डल के साथ हुई बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश और सिंगापुर के परस्पर संभावित सहयोग पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश में संभावित निवेश पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में तकनीकी सहयोग को साझा करने और आपसी संबंधों को बेहतर और सुदृढ़ करने का विश्वास व्यक्त किया गया।

More Stories
RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, 34 जिलों का नए सिरे से होगा बंटवारा; कटनी बनेगा नया विभाग
MP Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
IAS नेहा मीणा को तीसरे ट्रांसफर में मिली कलेक्टरी, फील्ड में सक्रियता और काम के लिए मिल चुके हैं कई पुरस्कार