उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मिश्रिख आए। मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी सांसद अशोक रावत ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी मिश्रिख मेला मैदान में पहुंचें और 12 बजे से लोगों को संबोधित किया। यहां से सीएम योगी सेवता के लिए प्रस्थान कर गए जहां दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। सेवता में सीतापुर बिसवां रोड अकसोहा पर जनसभा होगी।
सीएम योगी ने मिश्रिख में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया आज सीतापुर की तरफ देख रही है। सनातन को गाली देने का फैशन बन गया है। आपके आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सनातन विरोधी कहां ठहर पाएंगे। अपनी हार को सुनिश्चित करने लगे। नैमिषारण्य के विकास के लिए वोट करें। यहां हवाई सेवा की शुरूआत करने जा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि नैमिष के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रभु श्रीराम पर विश्वास करने वाला ही काम करेगा। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले काम नहीं कर सकते। सबका एक ही नारा है फिर एक बार 400 पार। हमने बदलते भारत को देखा है। दुनिया में भारत ने अपना सम्मान बढ़ाया है। हमने धारा 370 समाप्त किया है। बदलते भारत में लगातार विकास हो रहे हैं। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। पहली की सरकारों में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अब पैसा दिल्ली,लखनऊ से सीधे गरीब तक पहुंच रहा है। 12 करोड़ घरों में शौचालय बन गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जब वोट हाथ या साइकिल को जाता था तो अयोध्या, काशी के मंदिरों में हमला होता था। मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी के समय हमला होता है। अखिलेश यादव आए तो आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए। राम भक्तों पर झूठे मुकदमे किए। तनीक भी शर्म नहीं आई। कल्याण सिंह की मृत्यु पर सपा ने कुछ भी नहीं कहा लेकिन माफिया की मौत पर उसके घर तक गए। ये रामभक्तों पर गोली चलाते हैं और माफिया के समर्थक हैं। इन लोगों से बदला लेने का समय है। वो दें जिससे ये आतंकवाद समर्थक गायब हो जाएं।

More Stories
स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर
राजस्थान HC के कार्यवाहक CJ शर्मा को बदलने की अपील, जस्टिस संदीप मेहता ने CJI को लिखा पत्र