नई दिल्ली
मंगलवार 7 मई को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान इसी दिन है। इस दौरान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 95 सीटों पर वोटिंग होगी। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। जिन राज्यों और शहरों में मतदान होंगे। वहां बैंकों का अवकाश रहेगा।
लोकसभा के तीसरे चरण में इन सीटों पर होगा चुनाव
आम चुनाव के तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, दादरा व नगर हवेली 2, दमन व दीव की 2, गोवा 2, गुजरात 26, कर्नाटक 14, मध्य प्रदेश 9, महाराष्ट्र 11, उत्तर प्रदेश 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतदान होगा।
इन शहरों में 7 मई (मंगलवार) को बैंक बंद रहेंगे
असम- कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी
बिहार- झझांरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया
गोवा- उत्तरी और दक्षिण गोवा
छत्तीसगढ़- सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
गुजरात- कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड।
कर्नाटक- चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड, दावणगेरे, शिमोगा।
मध्यप्रदेश- भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सागर, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना।
महाराष्ट्र- रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले।
उत्तर प्रदेश- हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला, बरेली, संभल।
पश्चिम बंगाल- मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद।

More Stories
चक्रवात अर्नब ओडिशा तट की ओर बढ़ा, कई इलाकों में तेज बारिश; छत्तीसगढ़-झारखंड में अलर्ट
E100 और E85 फ्यूल से चलेंगी कारें, केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को दी मंजूरी
18 घंटे काम करने के बाद भी पति से आधी सैलरी, दक्षिण कोरिया की महिला की कहानी पर छिड़ी बहस