नई दिल्ली
विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, हरियाणा भिवानी की 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2024 के परिणाम जारी होने का इंतजार है। हरियाणा बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 8 मई 2024 तक पूरा करा लिया जाएगा। यानी इसी महीने बहुत ही जल्द हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। खबर है कि हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 10 मई 2024 को घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि हरियाणा बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की डेट का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया। छात्रों को सलाह है कि हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित किए जाने की आधिकारिक डेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर लेटेस्ट नोटिस जरूर देख लें।
आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने सभी केंद्रों को 10वीं की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए 8 मई 2024 तक का लक्ष्य रखा है। ऐसे में यदि 8 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाता है कि तो अगले कुछ दिनों के अंदर हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। हरियाणा बोर्ड बीएसईएच 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2024 से 26 मार्च 2024 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हर साल करीब 3 लाख छात्र भाग लेते हैं।

More Stories
ICMAI CMA June Exam Schedule 2026: 11 जून से इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा, जानें आवेदन शुल्क
AIBE 21 Exam: 7 जून को होगी परीक्षा, BCI ने जारी की नई गाइडलाइन, ये डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी
MP NEET MD/MS काउंसलिंग: खाली सीटों के लिए डीएमई ने जारी किया शेड्यूल, 27 फरवरी को रिपोर्ट करेंगे अभ्यर्थी