नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई अहम मुद्दों पर बात हुई। फ्रांसीसी राष्ट्रपति से बात करने के बाद पीएम मोदी 'एक्स' पर बताया, "राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया।"
पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से की बात
पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

More Stories
एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन पर PM मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बताया गर्व का पल
PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त!
बंगाल की खाड़ी में उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बदलेगा मौसम