रायपुर
लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “देश और दुनिया भर से लोग मानसरोवर यात्रा पर जाते हैं। जिस स्थान पर भगवान शिव के दर्शन हों, वहां जाना जीवन का अद्भुत अनुभव है। कठिन यात्रा के बाद भी लोग वहां जाते हैं, मेरी शुभकामनाएं।”
2020 में लगा था प्रतिबंध
दरअसल, भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण साल 2020 में चीन सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रोक लगा दी थी। अब पांच साल बाद 2025 की गर्मियों में यह यात्रा दोबारा शुरू की गई है।
क्यों खास है कैलाश मानसरोवर
हिंदू धर्म में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील का अत्यधिक धार्मिक महत्व माना जाता है। समुद्र तल से करीब 6,657 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैलाश पर्वत के दोनों ओर दो पवित्र झीलें हैं, जहां पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक और जीवनभर याद रहने वाला अनुभव माना जाता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल