गरियाबंद
रेत माफिया के गुर्गों ने की यूट्यूबर की पिटाई के बाद सक्रिय हुए राजिम अनुविभाग व माइनिंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 हाइवा को जब्त किया है, लेकिन एक भी जेसीबी को जब्त नहीं किया. शासकीय अमले की इस कवायद के साथ राजिम विधायक रोहित साहू की विज्ञप्ति पर भी लोग सवाल कर रहे हैं.
राजिम में चल रहे रेत की राजनीति गरमा रही है. अवैध 8 खदानों में मौजूद 14 मशीनों से रोजाना सैकड़ों ट्रिप रेत के अवैध परिवहन पर जनप्रतिनिधियों पर उठ रहे सवालों के बीच राजिम विधायक रोहित साहू ने गुरुवार शाम 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के अलावा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जुआ-सट्टा पर लगाम लगाने के निर्देश देने का दावा किया. यहां तक विधायक ने कार्रवाई नहीं होने पर माइनिंग अफसर के खिलाफ एफआईआर कराने की चेतावनी भी दे डाली.
माइनिंग के जिला अधिकारी फागूलाल नागेश के साथ अमला रात भर अवैध खदान इलाके की गश्त करता रहा . लेकिन दौरे में केवल एक वाहन की जब्ती की पुष्टि. जबकि विधायक की प्रेस विज्ञप्ति से पहले ही विभाग 16 हाइवा जब्त कर चुका था. अब लोग विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं.

More Stories
वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भिलाई समेत 4 नगर निकायों के 170 वार्डों में भाजपा तैयार करेगी 3-3 दावेदारों का पैनल
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों का फैसला, गांवों में लगाए ‘पास्टर-पादरियों की नो एंट्री’ के बोर्ड