आजमगढ़
भारत आस्था एवं भावों का तथा श्रद्धा का देश है। इसीलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन प्रत्येक व्यक्ति से वृक्ष लगाने का निवेदन करते हुए पौधरोपण अभियान को माँ के भाव से जोड़ा है। उक्त बातें शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल कला के शिक्षक विनोद पांडेय ने लालगंज तहसील के पांडेय का पूरा गाँव में शास्त्रार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में हो रहे वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य सभी संस्थाओं को करना चाहिए। पर्यावरण को संरक्षित करने के मोदी-योगी के प्रयासों को आगे बढ़ाने में संस्था अग्रणी भूमिका में है। पूर्व प्रधान श्याम अवध पांडे ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे बढ़े हैं।
मौसम भी आश्चर्यजनक रूप से बदल रहा है। इसलिए पेड़ लगाना आवश्यक है। क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी गोविंद सेठ ने कहा कि सभी लोग शपथ लें कि केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि बचाना भी है। कार्यक्रम में आये लोगों का स्वागत अनुभव सिंह ने किया और आभार श्रीमती चिंता देवी तथा संचालन तरुण पाण्डेय ने किया। तरुण पांडे ने कहां की शास्त्रार्थ फाउंडेशन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। इससे पहले शास्त्रार्थ फाउंडेशन में लखनऊ जौनपुर समेत अन्य जगहों पर भी पौधरोपण किया है। उपस्थित प्रमुख लोगों में आर्यन सिंह, योगेंद्र कुमार, त्रिभुवन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

More Stories
छठ से पहले यमुना में शुरू होगी क्रूज सफारी, 30 यात्रियों की क्षमता
यूपी विधान परिषद चुनाव: मतगणना से ठीक एक दिन पहले बड़ा बदलाव, आईएएस अभय को पर्यवेक्षक पद से हटाया
यूपी भाजपा की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, मुरली मनोहर जोशी शामिल