अलवर
अलवर जिले में साइबर अपराध, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब और महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नसवारी पुलिस चौकी पर सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रेलर चालक को 194 किलो 868 ग्राम अफीम और डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणगढ़ कैलाश जिंदल के सुपरविजन में की गई। गोविंदगढ़ थानाधिकारी बंसी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर को रोककर तलाशी ली।
जांच में ट्रेलर में भारी मात्रा में अफीम और डोडा चूरा छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही चालक निर्मल सिंह पुत्र हरदेव सिंह, निवासी ललावंदी, थाना रामगढ़, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, यह जब्ती हाल के वर्षों में क्षेत्र में हुई सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है।

More Stories
‘भारत बौद्धिक्स 2.0’ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरण
तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक