धौलपुर.
बाड़ी शहर के संत नगर सड़क मार्ग पर स्थित नीरज कुमार के मकान का निर्माण चल रहा था। मकान के तीसरे फ्लोर पर करीब 20 मजदूर आरसीसी छत डालने का काम कर रहे थे। रात्रि करीब 12 बजे काम करते समय मकान की छत भरभरा कर ढह गई। छत के ऊपर काम कर रहे मजदूर भी नीचे गिरकर मलबे में दब गए। आधी रात को घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस एवं उपखंड प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मलबे के अंदर फंसे लोगों को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में 35 वर्षीय लखन पुत्र रामचरण लोधा निवासी मूसलपुर एवं 32 वर्षीय भोला पुत्र सोहनलाल की मौत हो गई। दुर्घटना में कृपालपुत्र रामजीलाल एवं बृजमोहन पुत्र कन्हैया लाल कोली समेत आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में दो मजदूरों का उपचार किया जा रहा है। अन्य मजदूरों की बेहद नाजुक स्थिति होने की वजह से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दोनों मृतक लखन एवं भोला के शव पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। जिनका परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे को लेकर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से हादसा हुआ है। दो मजदूरों की मौत हो चुकी है, करीब आधा दर्जन घायल हैं। हादसे के कारणों की पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बावरिया बदमाश ‘टिड्डी’ ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट
नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या