अलवर
अलवर के एनईबी थाना पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिली कि एनईबी हाउसिंग बोर्ड के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है और किसी वारदात की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनीष पुत्र रामावतार, निवासी एनईबी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मनीष आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कई दिनों से पुलिस की निगरानी से नदारद था और अपने घर पर भी नहीं मिल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद धारदार हथियार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई मामलों में न्यायालय से भी गैरहाजिर था। उसे जल्द ही अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

More Stories
यूपी चुनाव से पहले BJP में बड़े बदलाव की तैयारी, 125 विधायकों के टिकट कटने की चर्चा; सर्वे ने बढ़ाई टेंशन
सेवा संकल्प अभियान में सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय सहभागिता करें, अपने क्षेत्रों में मिलकर कार्यक्रमों को जनभागीदारी का स्वरूप दें: मुख्यमंत्री योगी
सेवा संकल्प अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएगी योगी सरकार