बिलासपुर
जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत किए गए नवाचार से स्थानीय युवाओं को अपना सुनहरा भविष्य गढने में मदद मिल रही है। यहां उपलब्ध मुफ्त वाई-फाई सेवा की मदद से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले क्षेत्र के युवा इससे लाभान्वित हो रहे है। नौकरी ढूंढने वाले छात्रों को इंटरनेट एक्सेस करने और नौकरी के बारे में जानकारी खोजने में सहूलियत हो रही है, और साथ ही उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में भी सहायता मिल रही है।
बिल्हा के धौरामुड़ा, अकलतरी, कोटा के रानीगांव, करगीकला, मस्तूरी के वेद परसदा, बेलटुकरी और तखतपुर के बेलपान और गनियारी गोठानों में संचालित रीपा में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के लिए उपयोगी इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। रीपा मे फ्री वाईफाई द्वारा इस समस्या का समाधान किया गया है। जॉब सीकर्स छात्रों के लिए, इंटरनेट उन्हें रोजगार समाचार, नौकरी के लिए आवेदन पत्र, सरकारी नौकरी के लिए जानकारी, और अन्य नौकरी संबंधित जानकारी खोजने मे सहायता प्रदान कर रहा है।

More Stories
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं